Gujarat Accident: बोटाद में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत और 20 घायल

Gujrat Accident: गुजरात के बोटाद जिले में सोमवार सुबह एक निजी बस की टक्कर खड़े ट्रक से हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत और 20 घायल अन्य घायल हो गए। बस में सवार लोग रानपुर तालुका के पर्यटक थे, जो जूनागढ़ से वापस लौट रहे थे।

Gujarat Accident: गुजरात के बोटाद जिले में सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और 20 घायल लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस जूनागढ़ से वापस आ रही थी, इस दौरान यह हादसा हो गया।

Accident News

गुजरात में दर्दनाक हादसा

पलियाद कस्बे के पास टकराई बस

पुलिस निरीक्षक परबाद वंदा ने बताया कि बस में रानपुर तालुका के पर्यटक सवार थे। यह बस पलियाद कस्बे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बस जिले के रानपुर तालुका के एक गांव से पर्यटकों को लेकर जूनागढ़ गई थी और लौटते वक्त ये हादसा हुआ।’’ अधिकारी ने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

End of Feed