Uttarakhand Green Tax: उत्तराखंड आने वाली अन्य राज्यों की गाड़ियों पर लगेगा ग्रीन टैक्स, जानिए कार, बाइक-थ्री व्हीलर को कितने पैसे देने होंगे

Uttarakhand Green Tax: उत्तराखंड में बाहरी राज्यों के वाहनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ग्रीन सेस प्रणाली लागू करने की तैयारी की जा रही है। इस प्रणाली के आधार पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को उत्तराखंड में प्रवेश करने के लिए 20 से 80 रुपये के टैक्स का भुगतान करना होगा।

Uttarakhand Green Tax: उत्तराखंड में हर साल भारी संख्या में दूसरे राज्यों से वाहन आते हैं। यह पर्यटन क्षेत्रों में घूमने वालों और तीर्थ यात्रियों के होते हैं। अब प्रदेश में पीक सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में भारी संख्या में लोग अपने वाहनों से प्रदेश में पर्यटन के उद्देश्य से आएंगे। इस दौरान प्रदेश में बाहरी वाहनों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है। इस स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड में ग्रीन टैक्स प्रणाली की शुरुआत की जा रही है।

Uttarakhand Green Tax

उत्तराखंड आने वाली अन्य राज्यों की गाड़ियों पर लगेगा ग्रीन टैक्स

इस प्रणाली के तहत अन्य राज्यों में रजिस्टर्ड वाहनों को प्रदेश में प्रवेश के लिए हरित उपकर यानी ग्रीन टैक्स का भुगतान करना होगा। एक अधिकारी ने बताया कि यह नियम दिसंबर के अंत तक लागू किया जाएगा। संयुक्त आयुक्त (परिवहन) सनत कुमार सिंह से ग्रीन टैक्स लगाने वाली प्रणाली के बारे में बात करते हुए कहा कि इसकी निविदा (Tender) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे दिसंबर के अंत तक लागू करने का लक्ष्य बनाया गया है।

End of Feed