ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार से हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी चालक आशीष पॉल को गिरफ्तार किया है। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील नीरज कुमार सिन्हा की मौत हुई थी। पुलिस के मुताबिक थार ने ओवरटेक करते समय हादसा हुआ था। इस हादसे में मृतक की पत्नी की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार से 'हिट एंड रन' मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार
बिसरख थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में परिजनों के मांग के बाद हिट एंड रन की धारा बढ़ाई गई। अब FIR में BNS 106(2) जोड़ा गया है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: मुंबई BMW एक्सीडेंट केस में आगे बढ़ी जांच, पुलिस ने दर्ज की FIR; हादसे में हुई थी तीन युवकों की मौत
थार गाड़ी की टक्कर से स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल
ग्रेटर नोएडा में थार गाड़ी की टक्कर से स्कूटर सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं। यह हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे बिसरख थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार, चिपियाना के रहने वाले नीरज अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर जा रहे थे, तभी थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: दोस्त को दी गाड़ी और हो गया एक्सीडेंट… सजा मालिक को मिलेगी या ड्राइवर को?
इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई, पत्नी का अस्पताल में हो रहा इलाज
पुलिस ने कहा, 'चिपियाना निवासी 40 वर्षीय नीरज और उनकी पत्नी घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।' पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
पुलिस ने कहा, 'मृतक के शव का पंचनामा तैयार किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।' पुलिस ने बताया था कि थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।
