Greater Noida Yuvraj Death Case: दादरी विधायक तेजपाल नागर ने CM योगी को लिखी चिट्ठी

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दादरी क्षेत्र से विधायक तेजपाल नागर ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने निर्माणाधीन क्षेत्र में जलभराव और खराब व्यवस्था को हादसे की वजह बताया गया है।

ग्रेटर नोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर गंभीर रूप ले चुका है। इस हादसे को लेकर दादरी से विधायक तेजपाल नागर ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताया है। इसके साथ ही विधायक ने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

Tejpal Nagar on yuvraj death

युवराज की मौत मामले में दादरी विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

विधायक तेजपाल नागर ने अपनी चिट्ठी में बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की 16 जनवरी 2026 को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। युवराज की कार एक निर्माणाधीन साइट पर भरे पानी में गिर गई, जिससे वह बाहर नहीं निकल सके और उनकी जान चली गई। विधायक के अनुसार यह हादसा कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि नोएडा प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग और अग्निशमन विभाग की तरफ से घोर लापरवाही का नतीजा है।

End of Feed