Greater Noida: मेडिकल उपकरणों का हब बनेगा ग्रेटर नोएडा, मैन्यूफैक्चरिंग के लिए YEIDA लाई प्लॉट्स की स्कीम

उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर योगी सरकार की ओर से एक नई पहल हुई है। सरकार ग्रेटर नोएडा में मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए एक नई स्कीम लेकर आयी है। इसके तहत मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स को फैक्ट्रियां लगाने का न्योता दिया गया है। यह स्कीम कैंसर केयर, रेडियोलॉजी समेत विभिन्न प्रकार के मेडिकल इंप्लांट्स और उपकरणों की निर्माण इकाई स्थापित करने का जरिया बनेगी।

Greater Noida: उत्तर प्रदेश को 'उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं युक्त प्रदेश' बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ग्रेटर नोएडा में मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए एक नई स्कीम लेकर आयी है। सीएम योगी के विजन को क्रियान्वित करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) सेक्टर-28 में 21 प्लॉट्स के आवंटन की स्कीम लायी है जिसके जरिए मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स को आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मेडिकल डिवाइस पार्क को देश के सबसे बड़े मेडिकल डिवाइस पार्क के तौर पर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में, इस स्कीम के जरिए न केवल मेडिकल डिवाइस पार्क में निर्माण इकाई लगाने का मौका मैन्युफैक्चरर्स को मिलेगा बल्कि यह ग्रेटर नोएडा और प्रदेश की इकॉनमी को भी सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगा।

yogi pti

ग्रेटर नोएडा में बनेगा मेडिकल डिवाइसेज मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट (फाइल फोटो)

तैयार होंगे खास उपकरण

खास बात यह है कि इस स्कीम के जरिए कैंसर केयर, रेडियोलॉजी समेत विभिन्न प्रकार के मेडिकल इंप्लांट्स और उपकरणों की निर्माण इकाई स्थापित करने का रास्ता साफ होगा। स्कीम के जरिए 1000 स्क्वॉयर मीटर के 16 और 2100 स्क्वॉयर मीटर के 5 प्लॉट्स आवंटन के लिए उपलब्ध हैं तथा इनके प्रीमियम अमाउंट समेत विभिन्न पहलुओं का निर्धारण किया जा चुका है।

End of Feed