यमुना Expressway और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने से पहले ये खबर पढ़ लें, वरना पछताएंगे

देशभर में बन रहे एक्सप्रेसवे को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि उस पर आप तेजी से अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ पाएं। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट कम किए जाने की तैयारी चल रही है। स्पीड लिमिट क्रॉस की तो भारी-भरकम चालान भी होगा।

यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आपने भी खूब फर्राटे मारे होंगे। बाइकर्स के लिए दिल्ली-एनसीआर के यह दोनों एक्सप्रेसवे उनके शौक पूरे करने की जगह हैं। यहां पर वे गोली की रफ्तार से बाइक चलाते हैं और जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। कार की स्पीड भी यहां पर कम नहीं होती है। लेकिन इन दोनों एक्सप्रेसवे पर जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें, वरना पछताएंगे।

Yamuna-Expressway New Speed Limit

यमुना एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट कम होगी

आप इस खबर को आगे पढ़ रहे हैं, इसक मतलब है कि आप भी कभी न कभी इन दोनों एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं। अगर ऐसा है तो आपने देखा होगा कि सर्दियों नें यहां पर कोहरे यानी Fog के कारण विजिब्लिटी काफी कम हो जाती है। इसके चलते कई बार यहां भीषण सड़क हादसे हो चुके हैं। कई बार दर्जनों गाड़ियां आपस में टकरा जाती है। यही कारण है कि अब इन दोनों एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट कम करने का फैसला किया गया है।

End of Feed