Yamuna Authority Plan: गौतमबुद्धनगर में डेवलप होगा विलेज टूरिज्म, शहरवासियों को मिलेंगे 96 नए टूरिस्ट स्पॉट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 11:02 PM IST

Yamuna Authority Village Tourism: यमुना अथॉरिटी अपने एरिया के 96 गांवों में विलेज टूरिज्म डेवलप करने जा रही है। इसके लिए कई प्राइवेट संगठनों से करार किया गया है। इसके साथ ही आईआईटी मुंबई इन गांवों के लोगों के स्किल डेवलपमेंट का काम करेगी। गांव वालों को अंग्रेजी सिखाई जाएगी। 15 जनवरी 2023 से इन गांवों में काम शुरू हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • यमुना प्राधिकरण ने प्राइवेट संगठनों से किया करार
  • आईआईटी मुंबई ग्रामीणों के स्किल डेवलपमेंट पर करेगी काम
  • 15 जनवरी से इन गांवों में शुरू हो जाएगा कार्य

Yamuna Authority Plan: यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में बसने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में भविष्य में पीने के पानी की समस्या आड़े नहीं आएगी। यमुना अथॉरिटी की योजना के पहले चरण में गौतमबुद्धनगर जिले के 96 गांवों के तालाब और वाटर बॉडी आ रहे हैं। इन सभी गावों को पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्राइवेट संगठनों के साथ गठबंधन किया गया है। इतना ही नहीं आईआईटी मुंबई गांव वालों को अंग्रेजी भाषा सिखाने का काम भी करेगी।

Greater Noida Village Tourism News

यमुना अथॉरिटी ने अपने क्षेत्र के 96 गांवों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का बनाया प्लान

बता दें कि, यमुना अथॉरिटी ने दो प्राइवेट संगठनों और आईआईटी मुंबई के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों प्राइवेट संगठन तालाबों का पानी पीने योग्य बनाएंगे। तालाब के गिरते जल स्तर को संवारा जाएगा। वहीं, आईआईटी मुंबई ग्रामीणों को अंग्रेजी भाषा सिखाने का काम करेगी। प्राइवेट संगठन यमुना अथॉरिटी एरिया के मास्टर प्लान के अनुसार, प्राधिकरण क्षेत्र के 96 तालाब और अन्य वाटर बॉडी का सुंदरीकरण करेंगे।

End of Feed