Greater Noida News: दहेज में फॉर्च्यूनर कार नहीं मिलने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति और ससुर गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 2, 2024, 04:40 PM IST

ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने महिला के ससुर और पति को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि महिला को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है।

Crime Scene

सांकेतिक फोटो।

फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग

जानकारी के अनुसार, करिश्मा की शादी दिसंबर 2022 में इकोटेक-तृतीय थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर गांव के निवासी विकास से हुई थी। मृतका के भाई दीपक की शिकायत के अनुसार, शादी के बाद ससुराल पक्ष ने करिश्मा पर अतिरिक्त दहेज और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

End of Feed