Greater Noida News: कल तक जमा करा दें पानी का बकाया बिल, 31 मार्च के बाद बकायेदारों का कटेगा कनेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2024, 10:46 AM IST

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के निवासी अपना पानी का बकाया बिल कल तक जमा करा दे। बकाया बिल जमा कराने की आखिर तारीख 31 मार्च है, जिसके बाद इन लोगों के कनेक्शन काटे जाएंगे।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण क्षेत्र के निवासियों के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना’ के तहत पानी का बकाया बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। इसके बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू होगी। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार पांच हजार से अधिक बकायेदारों पर 34 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।

Water Connection

पानी का बकाया बिल जमा कराने की आखिरी तारीख कल

मार्च में बिल जमा करने पर मिलेगी छूट

उन्होंने बताया कि पिछले साल 26 दिसंबर की बोर्ड बैठक में पानी के बिल का भुगतान नहीं करने वाले आवासीय, संस्थागत, आईटी, औद्योगिक, बिल्डर्स, व्यावसायिक और ग्रुप हाउसिंग आवंटियों के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना’ को मंजूरी की गई थी, जिसकी अवधि एक जनवरी से 31 मार्च है। अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत जनवरी में बकाया जमा कराने वालों को 40 फीसदी छूट देने का प्रावधान है, वहीं फरवरी में 30 और 31 मार्च तक जमा कराने वालों को 20 फीसदी छूट दिए मिलेगी।

End of Feed