करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन; लगा जाम

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में जैतपुर निवासी युवक की वॉशिंग सेंटर पर करंट लगने से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने 130 मीटर रोड पर शव को रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने वॉशिंग सेंटर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

ग्रेटर नोएडा में आज यानी गुरुवार 28 अगस्त को 130 मीटर रोड पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों जाम लगा दिया। दरअसल सूरजपुर थाना क्षेत्र में जैतपुर निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया।

Greater Noida Road Block

शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

परिजनों ने युवक का शव 130 मीटर रोड पर रखकर वहां जाम लगा दिया और खूब हंगामा किया। बताया जा रहा है कि युवक की मौत वॉशिंग सेंटर पर करंट लगने से हुई थी।

End of Feed