Hill Station Near Greater Noida: हिल स्टेशन घूमने जाने का बना रहे प्लान, तो ये है ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित बजट में फिट टूरिस्ट प्लेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 06:07 PM IST

Tourist Place Near Greater Noida: आप अगर ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और कहीं बाहर हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो उत्तराखंड का रानीखेत आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। रानीखेत बजट में फिट और शानदार टूरिस्ट प्लेस है। यहां के प्राकृतिक नजारों को देखने के लिए पूरे देश भर से पर्यटकों का आना लगा रहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा से सात से आठ घंटे की दूरी पर है उत्तराखंड का रानीखेत
  • रानीखेत के प्राकृतिक नजारे आपको बना देंगे दीवाना
  • बजट में घूमने के लिए बेस्ट विकल्प है रानीखेत


Greater Noida News: उत्तराखंड में मौजूद रानीखेत एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ग्रेटर नोएडा से 357 किमी की दूरी पर स्थित है रानीखेत। यहां जाने में सात से आठ घंटे लगेंगे। रानीखेत में देवदार और बलूत के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। अगर आप ग्रेटर नोएडा के शहरी जीवन की भागदौड़ से कुछ दूर प्रकृति में एक अच्छा समय बिताना चाहते हैं, तो आज ही रानीखेत घूमने की तैयारी कर लें। रानीखेत बजट में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है।

Greater Noida to Ranikhet

ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित उत्तराखंड का रानीखेत हिल स्टेशन घूमने के लिए है बेस्ट विकल्प

बता दें कि, लंबे समय तक गुमनामी में खोए रहने वाले इस शानदार हिल स्टेशन की खोज अंग्रेजों ने की थी। 1869 में, अंग्रेजों ने यहां पर कुमाऊं रेजीमेंट का मुख्यालय स्थापित किया था। पौरणिक कथाओं के मुताबिक, अगर हम रानीखेत का इतिहास देखें, तो ऐसा माना जाता है कि, इस हिल स्टेशन की खोज राजा सुखरदेव की पत्नी रानी पद्मिनी ने की थी। राजा ने रानी के इस जगह से काफी लगाव को देखते हुए इस जगह का नाम रानीखेत रख दिया।

End of Feed