Tourist Place Near Greater Noida: शहर से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित है बेस्ट टूरिस्ट प्लेस, देखने को मिलती है झीलों की गहराई के साथ गगनचुंबी चोटी, प्लान करें ट्रिप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 05:27 PM IST

Greater Noida To Bhimtal Trip: ग्रेटर नोएडा से भीमताल जाने की योजना बनाई जा सकती है। यह ग्रेटर नोएडा से पांच से छह घंटे का रास्ता है। भीमताल की हसीन वादियां और झीलों का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर सकता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो भीमताल जैसा टूरिस्ट स्पॉट आपको बहुत पसंद आ सकता है। छुट्टियों में यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा से 303 किमी की दूरी पर है भीमताल
  • उत्तराखंड के भीमताल में घूमने के लिए हैं कई विकल्प
  • ग्रेटर नोएडा से निजी वाहन से पांच से छह घंटे में पहुंचा जा सकता है भीमताल


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से उत्तराखंड के भीमताल जाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। भीमताल उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मौजूद है। भीमताल एक छोटा सा और खूबसूरत झीलों का शहर है। यहां की हसीन वादियां मनमोहक होती हैं। महाभारत के पात्र भीम के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया है। इसे कुमाऊं की पहाड़ियों, काठगोदाम, नेपाल और तिब्बत को जोड़ने वाली सड़क के लिए भी जाना जाता है।

Greater Noida News

ग्रेटर नोएडा से पांच से छह घंटे की दूरी पर स्थित उत्तराखंड का भीमताल है घूमने के लिए बेस्ट प्लेस (फाइल फोटो)

भीमताल की झील को शहर का रत्न कहा जाता है। भीमताल झील कुमाऊं में सबसे बड़ी और नैनीताल से लगभग 20 किमी की दूरी पर है। ये बिना किसी शक के सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक मानी जाती है। भीमताल में परिवार वालों के साथ एक अच्छा समय बिताने के लिए यह बेस्ट जगह है। यहां आप बोटिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

End of Feed