Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में जल्द ही डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक निजी कंपनी का चयन कर लिया है। लोगों को दरवाजे से कचरा निपटान के लिए प्रति माह निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। ग्रेटर नोएडा में शहरी इलाके के साथ-साथ 124 गांवों में भी घर-घर कचरा उठाने की सुविधा शुरू की जाएगी। इस पहल से यहां के रहने वाले लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही शहर को साफ रखने में भी मदद मिलेगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर के साथ-साथ गांवों में घर-घर कचरा कलेक्शन के लिए किया गया कंपनी का चयन (फाइल फोटो)
बता दें कि, इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कई महीनों से जुटा हुआ था। कंपनी का चयन न होने से योजना लागू नहीं हो पर रही थी। फिलहाल एक निजी कंपनी का चयन कर लिया गया है जो कचरा कलेक्शन का काम करेगी।
