Greater Noida News: स्कूली छात्र सावधान! बाइक चलाते मिले तो भरना होगा इतना जुर्माना, जानिए गौतमबुद्धनगर के परिवहन विभाग का नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 03:13 PM IST

Gautam Budh Nagar Transport Department: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने शहर में बाइक चलाने वाले स्कूली छात्रों के लिए नियम बनाए हैं। नियम के अनुसार अगर कोई स्कूली छात्र बाइक चलाते हुए पकड़ लिया जाता है तो उसे 25 हजार का जुर्माना भरना होगा। इसके साथ ही उनके अभिभावक को परिवहन विभाग में आकर जवाब भी देना होगा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए यह नियम बनाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर परिवहन विभाग का स्कूली छात्रों के लिए बनाया गया नियम
  • स्कूली छात्रों के बाइक चलाते हुए पकड़े जाने पर देना होगा 25 हजार जुर्माना
  • बच्चों के अभिभावकों को परिवहन विभाग में देना होगा जवाब


Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर के स्कूली छात्रों के लिए यह बेहद जरूरी खबर सामने आई है। अगर जिले में स्कूली छात्र बाइक दौड़ाते मिले तो 25 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया जाएगा। वाहन के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और बच्चों के अभिभावकों को परिवहन विभाग के ऑफिस बुलाया जाएगा। यह नियम गौतमबुद्धनगर के परिवहन विभाग ने बनाए हैं।

Greater Noida News

गौतमबुद्धनगर में बाइक चलाते मिले स्कूली छात्र तो भरना होगा 25 हजार का भारी भरकम जुर्माना

बता दें कि, एआरटीओ प्रवर्तन प्रशांत तिवारी ने इसके संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे नाबालिग ही होते हैं। नाबालिग बच्चों का वाहन चलाना उनके जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। नाबालिक बच्चों के पास वाहन चलाने की दक्षता के लिए आवश्यक ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद नहीं होता है। ऐसे में वाहन दौड़ाते समय बच्चे कभी भी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

End of Feed