Greater Noida: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी लोगों को देने जा रही ई-बाइक सर्विस की सुविधा, 62 जगहों पर सुविधा, देना होगा मात्र इतना चार्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 11:11 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा और नोएडा अथॉरिटी लोगों को एक खास सुविधा देने जा रही है। लोग जल्‍द ही ई-बाइक रेंट पर ले सकेंगे। ये बाइक शहर के सभी मेट्रो और मुख्‍य बाजारों में मिलेगा। इनके लिए प्रति मिनट 2 रुपये किराया देना होगा। यह प्रोजेक्‍ट नवंबर माह से रन कर सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. ग्रेटर नोएडा और नोएडा अथॉरिटी ने संयुक्‍त रूप से बनाया प्रोजेक्‍ट
  2. दो साल की मेहनत के बाद प्रोजेक्‍ट हुआ फाइनल, नवंबर से हो सकता शुरू
  3. ई-बाइक को किराए पर लेने पर देना होगा प्रति मिनट 2 रुपए किराया

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा और नोएडा अथॉरिटी लोगों को एक खास सुविधा देने जा रही है। इस शहर के लोगों को जल्‍द ही शहर के सभी मेट्रो स्‍टेशन और प्रमुख बाजारों से ई-बाइक की सर्विस मिलेगी। इन बाइक की मदद से लोगों को कम खर्च में अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंचने में मदद मिलेगी। अथॉरिटी द्वारा आम लोगों को बाइक की यह सुविधा रेंट पर दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, योजना को तैयार कर लिया गया और नवंबर माह तक इसे प्रेजेंट कर दिया जाएगा। हालांकि इस योजना के लॉन्चिंग को लेकर अभी तक अथॉरिटी की तरफ से कोई समय सीमा घोषित नहीं किया गया है।

17.

ग्रेटर नोएडा में जल्‍द लोगों को रेंट पर मिलेगी ई-बाइक। (सांकेतिक फोटो)

अधिकारियों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा और नोएडा अथॉरिटी मिलकर इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो साल से काम कर रही है। योजना तैयार होने के बाद अब इस पर एक्सपर्ट की राय मांगी गई है। सुझाव के अनुसार, कुछ बुनियादी सुधार कर योजना को फाइनल कर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए ग्रेटर नोएडा और नोएडा के लिए दो अलग-अलग एजेंसियां फाइनल की जाएंगी। हर एक एजेंसी को 310 इलेक्ट्रिक बाइक्स को ऑपरेट करने का अधिकार दिया जाएगा।

End of Feed