Greater Noida: जेवर में एविएशन हब और लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण को मिलेगी रफ्तार, इस दिन से उड़ान भरेंगे विमान

Greater Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का कार्य जल्द पूरा होने वाला है। यहां पहले चरण का कार्य पूरा होने से पहले ही प्राधिकरण ने दूसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Greater Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का काम लगभग पूरा ही होने वाला है। पहले चरण के पूरा होते ही दूसरे चरण यानी एविएशन हब और लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण का कार्य तेज हो जाएगा। दूसरे चरण के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने भी तैयारी पूरी कर ली है। दूसरे चरण को लेकर जमीन की उपलब्धता कम न हो इसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने अधिग्रहित जमीन के लिए किसानों को मुआवजा दे दिया है। शेष मुआवजा भी अगले महीने तक दिया जाएगा।

noida international airport

जेवर में एविएशन हब और लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण को मिलेगी रफ्तार

एविएशन हब के कार्य में आएगी तेजी

नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण यानी एविएशन हब और लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण को गति देने के लिए और कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के लिए प्राधिकरण द्वारा किसानों को 1365 हेक्टेयर भूमि के लिए 3664 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। शेष 1129 करोड़ रुपये का मुआवजा जुलाई में दिया जाएगा। बता दें कि पहले चरण का कार्य 1334 हेक्टेयर में पूरा किया जा रहा है।

End of Feed