Greater Noida News: न्यू ईयर गिफ्ट, नोएडा से ग्रेटर नोएडा के लिए बन रही है यह नई रोड

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 01:55 PM IST

Greater Noida to Noida Approach road: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक एक एप्रोच रोड का प्राधिकरण निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम भी शुरू होने वाला है। यह वैकल्पिक मार्ग ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क से नोएडा के सेक्टर 146 तक बनेगा। इसमें 37 करोड़ रुपए से अधिक रुपए खर्च होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थ्री से नोएडा के सेक्टर 146 तक बनेगी रोड
  • 60 मीटर चौड़ी होगी एप्रोच रोड, जल्द शुरू होगा निर्माण
  • 34.77 करोड़ रुपए खर्च होने का है अनुमान, लोगों को मिलेगी राहत

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-थ्री से नोएडा के सेक्टर-146 व 147 के बीच में 60 मीटर चौड़ी एप्रोच रोड बनाने का काम शुरू होने वाला है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के सार्थक प्रयास से इसे बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसे बनाने में करीब 34.77 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे मिलाकर कुल 28 कार्यों के लिए भी करीब 84 करोड़ रुपये के टेंडर निकाल दिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा सेक्टर वन, टू व थ्री और ओमीक्रॉन वन-ए में सामुदायिक केंद्र का निर्माण भी इनमें शामिल किया गया है।

Greater Noida News (2)

ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक होगा एप्रोच रोड का निर्माण

बता दें कि नोएडा के सेक्टर 146 व 147 से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-थ्री के बीच नया वैकल्पिक मार्ग बनाया जाना है। इसके लिए हिंडन पर पुल निर्माण जारी है। इसके बन जाने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों को एक और ऑप्शनल रास्ता मिल जाएगा। इससे पीक ऑवर में परी चौक पर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।

End of Feed