Greater Noida: एयरपोर्ट से जुड़ेगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, तैयारियां शुरू; सिरसा गांव के पास बनेगा अंडरपास!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रा को आसान बनाने के लिए 130 मीटर चौड़ी सड़क को यमुना प्राधिकरण की 120 मीटर सड़क से जोड़ने की योजना शुरू हुई है। अंडरपास और गोलचक्कर के निर्माण पर विचार हो रहा है। इन बदलावों से यातायात दबाव कम होगा और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच यात्रा और भी सुगम होने जा रही है। इसके लिए 130 मीटर चौड़ी सड़क को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित 120 मीटर चौड़ी सड़क से जोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इस नए मार्ग का निर्माण लगभग तीन किलोमीटर लंबा होगा, जिससे दोनों क्षेत्रों के आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों तक पहुंच आसान हो जाएगी।

road

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच सफर होगा आसान (सांकेतिक तस्वीर | Canva)

यातायात दबाव होगा कम

यमुना प्राधिकरण के ACEO सुमित यादव ने सोमवार को परियोजना विभाग की टीम के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चारमूर्ति चौक से सिरसा गांव तक बनी 130 मीटर चौड़ी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क के विस्तार के साथ-साथ यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 120 मीटर चौड़ी सड़क तक इस मार्ग को जोड़ने के निर्देश दिए। यह कदम नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद बढ़ने वाले यातायात दबाव को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

End of Feed