पॉकेट में रखें पैसा, दिवाली पर ग्रेटर नोएडा में आने वाली है NBCC की फ्लैट स्कीम, तैयारी पूरी है

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में NBCC करीब 10 हजार फ्लैट की योजना पर काम कर रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसी साल दिवाली के अवसर पर यह योजना लॉन्च हो सकती है। इस योजना से हजारों लोगों के अपने फ्लैट का सपना पूरा होगा। चलिए योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं -

Greater Noida News: अगर आपका सपना भी दिल्ली-एनसीआर में अपना एक फ्लैट खरीदने का है तो पॉकेट में पैसा रखकर तैयार रहें। इसी साल दिवाली के अवसर पर आपको अपना फ्लैट खरीदने का बहुत ही शानदार ऑफर मिलने वाला है। फ्लैट की यह स्कीम कोई और नहीं बल्कि सरकारी कंपनी NBCC लेकर आ रही है। अच्छी बात यह है कि यह फ्लैट स्कीम पहले से ही बस चुके ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आने वाली है। अब तो बस स्कीम का इंतजार कीजिए और जैसे ही स्कीम आए तुरंत अपने सपनों के घर की बुकिंग कर लें। चलिए जानते हैं इसके बारे में और विस्तार से -

Greater Noida Flat Scheme.

NBCC ला रहा नई फ्लैट स्कीम

यह तो आप जानते ही हैं कि आम्रपाली बिल्डर के दिवालिया होने के बाद उसके प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी NBCC को दी गई है। NBCC उन अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा कर रहा है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने NBCC को अतिरिक्त एफएआर की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब NBCC ने खाली पड़ी जमीन पर नए फ्लैटों के लिए लेआउट प्लान बनाने और बुकिंग लॉन्च करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

End of Feed