बांग्लादेश में बिगड़ते हालात (Bangladesh Unrest) के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने सोमवार दोपहर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और वह भारत आ गईं। भारत में उनके विमान को दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस (Hidon Airbase) पर उतारा गया। देर शाम तक शेख हसीना, हिंडन एयरबेस पर ही रहीं, यहीं पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) ने उनसे मुलाकात की। बाद में देर शाम उन्हें हिंडन एयरबेस से एक सुरक्षित जगह पर लेकर जाया गया। यह पहला मौका नहीं है, जब शेख हसीना इस तरह से भारत में छिपी हैं। इससे पहले भी वह 1975 से 1981 तक दिल्ली के एक इलाके में छिपकर रही थीं।
देश
शेख हसीना ने 1975 में भारत में शरण ली तो, लाजपत नगर के इस घर में छिपकर रही
- Authored by: दिगपाल सिंह
- Updated Aug 6, 2024, 12:03 PM IST
