Greater Noida: फूड कंपनी के वाहन चालक से बदमाशों ने की एक लाख की लूट, पुलिस मुठभेड़ 4 आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फूड कंपनी के वाहन चालक से एक लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट के एक लाख रुपये, कार और हथियार बरामद किया है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से दिन-प्रतिदिन लूटपाट की खबरें सामने आती रहती हैं। यहां अक्सर मोबाइल चोरी और महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग के मामले आते रहते हैं। इस बार बदमाशों ने अपना शिकार फूड कंपनी के वैन चालक को बनाया। 24 अगस्त को फूड कंपनी के वैन चालक के साथ कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वाहन चालक ने पुलिस में लूटपाट की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लूट करने वाले चारों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

Greater Noida Police

पुलिस मुठभेड़ 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने जानकारी दी कि 24 अगस्त को गांव गुलिस्तानपुर के अंडरपास के निकट ‘मार्शवैल फूड’ कंपनी की वैन के चालक से बदमाशों ने हथियार के बल पर एक लाख नौ हजार रुपये लूट लिये थे। अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान बंटी त्यागी, मानव, उमेश और बृजेश के रूप में हुई जिनके पास से लूट के एक लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।

End of Feed