पटना

चोरी के आरोप में लोगों ने युवक को पकड़कर प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, RJD बोली- आ गया जंगलराज

Araria News: अररिया में चोरी करने गए युवक की लोगों ने की जमकर पिटाई। हाथ बांधे फिर प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पूरा पैकेट डाल दिया। लोगों के इस अमानवीय बर्ताव पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मामले पर RJD ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा।

Image

चोरी के आरोप में लोगों ने युवक को पकड़कर प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च

बिहार के अररिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक के साथ कुछ लोगों ने अमानवीय बर्ताव किया। अररिया जिले में चोरी करने गए युवक को कुछ लोगों ने पकड़ा फिर उसकी जमकर पिटाई की। यह लोग युवक की पिटाई तक ही नहीं रुके। उसके बाद इन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे सबके होश उड़ गए। पुलिस ने युवक के साथ अमानवीय बर्ताव करने वाले लोगों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च

अररिया जिले में चोरी करने गए युवक को कुछ लोगों ने पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। इन लोगों ने युवक के हाथ रस्सी से पीछे बांधे। हाथ बांधने के बाद युवक की पैंट उतारी और उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पूरा पैकेट उड़ेल दिया। इसमें सबसे अधिक चौका देने वाली बात ये थी कि इस प्रकार का बर्ताव करते हुए इन लोगों को किसी ने नहीं रोका। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी, लेकिन कोई कुछ नहीं कह रहा था। वहीं कुछ लोगों ने इस घटना की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर डाल दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

मामले को लेकर सियासत तेज

युवक के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने के मामले पर आरजेडी ने बिहार की नीतीश सरकार को घेरा और घटना की निंदा की। आज तक की खबर के अनुसार आरजेडी ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाए और बिहार में तालिबानी शासन होने की बात कही। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि राज्य में कानून व्यवस्था का इकबाल खत्म हो गया है।

(इनपुट -IANS)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!