Mahashivratri 2024: ग्रेटर नोएडा में आज भी मौजूद है वो मंदिर, जहां रावण को मिला था वरदान!

Shiva Temple: ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में एक शिव मंदिर है, जिसका संबंध रावण से बताया जाता है। महाशिवरात्रि पर यहां भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। कहा जाता है कि यहां अष्टभुजी शिवलिंग स्थापित है और रावण यहां पूजा करने आया करता था।

Mahashivratri 2024: भारत में वैसे तो कई शिव मंदिर हैं और उनकी अपनी अलग-अलग मान्यताएं हैं। वैसा ही एक मंदिर ग्रेटर नोएडा में भी है। इस मंदिर से भक्तों की अटूट आस्था जुड़ी है। बताया जाता है कि यह मंदिर बहुत अनोखा है और इसका संबंध रावण से है। यह मंदिर ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में है। महाशिवरात्रि आने वाली है, ऐसे में अगर आप भी ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो इस मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Greater Noida Bisrakh

ग्रेटर नोएडा, बिसरख गांव

कहा जाता है बिसरख गांव में लंकापति रावण का जन्म हुआ था। इस गांव में ही रावण के पिता विश्रवा ऋषि ने एक अष्टभुजी शिवलिंग की स्थापना करवाई थी। यह शिवलिंग आज भी इस गांव में विराजमान है।

End of Feed