सुस्ती का शिकार हुआ चारमूर्ति अंडरपास का निर्माण कार्य, जाम से जल्द मुक्ति की उम्मीद नहीं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक पर लगने वाला जाम तो सालों X पूर्व में ट्विटर पर वायरल रहा है। अब यहां पर अंडरपास बनाने का काम किया जा रहा है, जिसके वजह से चार मूर्ति चौक की चारों तरफ की सड़कों पर अक्सर भारी जाम रहता है। कार्य की सुस्त रफ्तार के चलते इस जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है।

अगर आप ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं या यहां के मशहूर चारमूर्ति चौक (गौड़ चौक) से गुजरते हैं तो आपको यहां के जाम के बारे में पता ही होगा। यहां के जाम के चर्चों से तो अक्सर ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बाढ़ आई रहती है। जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए यहां पर अंडरपास बनाने का काम किया जा रहा है, लेकिन इस काम के चलते हालात और भी खराब हो गए हैं। खासतौर पर सुबह और शाम चारमूर्ति चौक के चारों तरफ की सड़कों और सर्विस रोड पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। 5-7 मिनट के सफर के लिए लोग घंटों यहां जाम में फंसने को मजबूर होते हैं। उम्मीद तो थी की अंडरपास का काम तेजी से निपटेगा तो लोगों को इस जाम से मुक्ति मिलेगी, लेकिन ताजा रिपोर्ट के बाद लगता है पर्थला सिग्नेचर ब्रिज बनते समय जिस तरह लोगों को सालों तक परेशानी झेलनी पड़ी थी, वैसा ही हाल चारमूर्ति अंडरपास के निर्माण का भी होने वाला है।

Charmurti Under pass latest Update.

चारमूर्ति पर अंडरपास का निर्माण समय पर पूरा होना मुश्किल

चारमूर्ति चौक पर बन रहे अंडरपास का काम समय पर पूरा कराना ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। दरअसल स परियोजना के रास्ते में एक सीवर लाइन है, जिसे यहां से हटाने के लिए अब जाकर टेंजर जारी हुए हैं। इसके अलावा पेड़ों को हटाने का काम भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

End of Feed