नोएडा

बच्चों को पार्क में अकेले भेजने से पहले ये Video देख लें, आगे हमेशा साथ जाएंगे

कुछ स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, जबकि कुछ स्कूलों में जल्द ही शुरू होने वाली हैं। ऐसे में अगर पार्क जाने की जिद करें तो उन्हें अकेले न भेजें, बल्कि उनके साथ जाएं और हर समय उन पर नजर बनाए रखें। वरना आपको नोएडा के इस परिवार की तरह परेशान होना पड़ सकता है।

Image

पार्क की बेंच में फंसी 7 साल की बच्ची की उंगलियां

Photo : PTI

अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। कुछ स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं तो कुछ में जल्द ही शुरू हो जाएंगी। छुट्टियों में बच्चों को पूरे दिन घर के अंदर रखना अपने आप में एक चुनौती है। बच्चे भी घर में रहकर बोर हो जाते हैं और पार्क जाने की जिद करने लगते हैं। अगर आप उन्हें अकेले ही पार्क भेज देते हैं या उनके साथ जाकर भी बच्चों को खेलने के लिए छोड़कर खुद उनसे ध्यान हटा लेते हैं, किसी के साथ बात करने लगते हैं तो यह काफी खतरनाक हो सकता है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, यह आपको कल यानी मंगलवार 20 मई को नोएडा में हुए एक घटना के बारे में जानकर समझ आ जाएगा। इसका वीडियो तो आपको झकझोर देगा।

दरअसल नोएडा के सेक्टर 53 में रहने वाले एक परिवार की 7 साल की बच्ची यहां पार्क में खेल रही थी। यहां खेलते-खेलते बच्ची के दोनों हाथों की उंगलियां वहां स्टील की बेंच में फंस गईं। उंगलियां फंसते ही बच्ची दर्द के मारे कराहने लगी और उसकी रोने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए।

आनन-फानन में शिकायत की गई और फायर ब्रिगेड की टीम ने बेंच के हिस्से को काटकर बच्ची को वहां से आजाद कराया। लेकिन अब भी बच्ची की उंगलियां बेंच के कटे हुए टुकड़ों में फंसी हुईं थीं। उनके खून बह रहा ता। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में बड़ी ही सावधानी से स्टील की बेंच के उस उन हिस्सों को काटकर बच्ची की उंगलियों को उनसे आजाद कराया गया। इस दौरान बच्ची लगातार रोती रही। बच्ची का रोना देखकर उसके साथ मौजूद उसकी मां और पिता का भी हाल बुरा था। आखिर डॉक्टरों ने बच्ची को उस दर्द से राहत दिलाई और अब बच्ची सुरक्षित है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article