Greater Noida Authority: जरूरी खबर! घर के बाहर किया ये काम तो देनी होगी पेनाल्टी, प्राधिकरण दिखाएगा सख्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 01:18 PM IST

Greater Noida Authority Plan: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। शहर में घर से बाहर कूड़े का ढेर लगाने पर घर के मालिक से जुर्माना वसूला जाएगा। यह निर्देश ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ की ओर से जारी किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर कूड़े का ढेर लगाने पर देना होगा जुर्माना
  • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ ने जारी किए सख्त निर्देश
  • स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर उठाया गया सार्थक कदम

Greater Noida News: शहर के निवासियों के लिए जरूरी खबर है। अब किसी ने अपने घर के बाहर कूड़ा फेंका या मलबे का ढेर लगाया तो उसे जुर्माना देना पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मेधा रूपम ने यह जानकारी दी है। एसीईओ ने शहर में साफ-सफाई से जुड़े कॉन्ट्रैक्टरों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं। एसीईओ मेधा रूपम के मुताबिक, जहां पर डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था लागू की गई है, वहां हर घर से प्रतिदिन कूड़ा उठ जाना चाहिए। हर गली और हर रोड की प्रतिदिन सफाई होनी चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।

Greater Noida News

ग्रेटर नोएडा में घर के बाहर कूड़े का ढेर लगाने पर प्राधिकरण की ओर से वसूली जाएगी पेनाल्टी (फाइल फोटो)

बता दें कि, एसीईओ ने कॉन्ट्रैक्टरों से साफ-सफाई के लिए एक विस्तृत योजना बनाकर देने को कहा है। उन्होंने रिहायशी सेक्टरों में घरों के आगे मलबे का ढेर रखने पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। बता दें कि, प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक घर से नियमित रूप से कूड़ा उठाने और हर गली व रोड की नियमित सफाई कराने का आदेश पहले से दिया हुआ है।

End of Feed