Greater Noida News: पति-पत्नी के साथ शराबी ने की अभद्रता, दंपति ने सिखाया सबक, जमकर की युवक की धुनाई

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के चौगानपुर गांव में एक शराबी युवक ने पति-पत्नी के साथ अभद्रता की। जिसके बाद दोनों में भिड़ंत हो गई। शराबी को पति के साथ भिड़ता हुए देख महिला ने शराब के नशे में धुत युवक पर खूब चप्पले बरसाई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करते हुए पति-पत्नी को शांत किया।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से हर दिन किसी न किसी प्रकार के घटनाएं सामने आती ही रहती हैं। कभी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, तो कभी शराबियों का हुड़दंग। इस बीच ग्रेटर नोएडा से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी के साथ नशे की हालत में एक युवक ने अभद्रता की, जिसके बाद पती शराबी युवक से भिड़ गया। बस फिर क्या इस दौरन जमकर लात-घूंसे चलें। चिल्लाने और शोर मचाने की आवाज सुन स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। कुछ लोग बीच बचाव के लिए आए तो वहीं कुछ लोगों ने मारपीट की घटना की वीडियो बना ली।

Greater Noida News

पति-पत्नी के साथ शराबी ने की अभद्रता, दंपति ने सिखाया सबक

महिला ने शराबी युवक पर बरसाईं चप्पल

शराबी युवक द्वारा पति-पत्नी से अभद्रता का मामला ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौगानपुर गांव का है। अभद्रता करने के बाद महिला के पति और शराबी के बीच मारपीट हो गई। शराबी को पति से भिड़ता देख महिला भी पीछे नहीं हटी और पति को छुड़वाने के लिए ज्वाला बनी महिला ने शराबी युवक की जमकर चप्पल से धुनाई की। पति और पत्नी ने शराबी को मिलकर सबक सिखाया और उसकी पिटाई की। शोर सुनकर एकत्रित हुए स्थानीय लोगों ने मामले को शांत करने की कोशिश की। इस दौरान कई लोग बीच बचाव के लिए आए। पति-पत्नी को शांत किया गया। इसकी एक वीडिय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान खूब गाली गलौज और मारपीट हुई।

End of Feed