अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी के फ्लैट की उड़ी खिड़कियां, पिछले हफ्ते भी हुई थी ऐसी ही घटना

पिछले दिनों आए तूफान में नोएडा के जेपी अमन सोसाइटी में एक फ्लैट की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए थे अब ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 2 से आया है। बुधवार की देर शाम आए तूफान में इस सोसाइटी के एक फ्लैट के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं। जिससे इमारत के क्वालिटी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Delhi NCR Storm Disruption: 16 मई की बात है। दिल्ली NCR में जोरदार आंधी और बारिश आई कई पेड़ गिरे, बिजली के खंभे गिरे लेकिन जो एक चिंता में डालने वाली हुई वो ये कि नोएडा के सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में एक फ्लैट की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। इसके बाद फ्लैट की गुणवत्ता पर ही सवाल उठने लगे, जो लाजमी भी थे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन निवासियों ने घटिया निर्माण की शिकायत की है। बुधवार की देर शाम भी आंधी-तूफान ने एकबार फिर दस्तक दी और एक ऐसी ही घटना हुई। अबकी बार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 2 में यह घटना हुई।

supertech eco village 2 society storm disruption

तूफान में उखड़े खिड़की-दरवाजे

तूफान के बाद टूटकर गिरा दरवाजा

तेज आंधी-तूफान के बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 2 के एफ-3 टावर के एक फ्लैट में बालकनी का गेट और खिड़की उखड़कर गिर गए। संयोग से किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैरती नजर आईं। इस मामले में हमने सोसाइटी के फैसिलिटी मैनेजर से बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि इस फ्लैट के मालिक ने रॉ फ्लैट लिया था। जिसके बाद मालिक ने सारा काम अपनी इच्छानुसार किसी बाहर के बिल्डर से करवाया था। इसलिए सोसाइटी बिल्डर की जिम्मेदारी नहीं बनती है।

End of Feed