बुधवार शाम की बारिश का एक मंजर तीन मूर्ति मार्ग पर दिखा, जहां एक पेड़ उखड़कर किनारे खड़ी कार और एक मिनी ट्रक पर गिर गया। पेड़ के गिरने से कार और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
तूफान की आफत से जनपथ रोड भी अछूता नहीं रहा। दिल्ली के तमाम इलाकों की तरह यहां भी एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे काफी समय तक ट्रैफिक पर असर पड़ा।
दिल्ली दीवारें भी गिरीं। बुधवार की शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद कश्मीरी गेट दिल्ली चुनाव कार्यालय के पास एक जूस की दुकान की दीवार गिर गई।
बुधवार की बारिश में सिर्फ पेड़ ही नहीं और भी कई चीजें गिरी-उखड़ीं। उन्हीं में एक था ये बोर्ड। दादरी भंगेल रोड पर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन यातायात पर इसका असर दिखा।
दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो का एक विमान भी बुधवार की अचानक आई आंधी-बारिश का शिकार हो गया। विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस विमान में 220 से अधिक लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं।
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आंधी बारिश के बीच हाईवे के बीच ही वो बोर्ड गिर गया जिसपर लिखा था कि नोएडा में आपका स्वागत है। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई गाड़ी नहीं आई लेकिन इसकी वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया।