ग्रेटर नोएडा में बनेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे टर्मिनल, सेमी हाई स्पीड Vande Bharat भी यहां से चलेगी

जेवर एयरपोर्ट के साथ ग्रेटर नोएडा का विकास पूरी स्पीड से हो रहा है। यहां पर कई विकास योजनाओं के साथ अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे टर्मिनल बनाया जाएगा। रेलवे टर्मिनल के लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है, जबकि ज्यादा जमीन का अधिग्रहण हो चुका है।

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। इस एयरपोर्ट को लेकर काफी खबरें आपने पढ़ी और सुनी होंगी। लेकिन ग्रेटर नोएडा में ही एक बड़ा रेलवे स्टेशन भी बन रहा है। इस स्टेशन का नाम ग्रेटर नोएडा टर्मिनल (Greater Noida Terminal) होगा। इस रेलवे स्टेशन के बन जाने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, जेवर, दादरी, बुलंदशहर और गाजियाबाद के लोगों को भी फायदा होगा।

Greater Noida Terminal

ग्रेटर नोएडा में बनेगा बड़ा रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)

ग्रेटर नोएडा टर्मिनल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन होगा। यह स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। ग्रेटर नोएडा टर्मिनल, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) का हिस्सा होगा। इसमें मेट्रो, ISBT और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं भी शामिल होंगी।

End of Feed