Greater Noida Bus Accident: ग्रेटर नोएडा की कोतवाली दादरी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक स्कूली बस और एक कैंटर के बीच जोरदार भीड़त हो गई। इस हादसे में बस ड्राइवर और दो बच्चों को चोटे आई। ड्राइवर की स्थित गंभीर बताई जा रही। घायल बच्चों और ड्राइवर को घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद दोनों बच्चों को घर भेज दिया गया और ड्राइवर का इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार, यह 56 सीटर बस थी जो सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही है। घटना के समय इसमें कुल 42 बच्चे सवार थे।
हादसे का शिकार स्कूल बस
दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर दुर्घटना का शिकार हुई यह बस एक निजी स्कूल की है। हादसा जीटी रोड पर दादरी बाईपास के पास सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। बताया जा रहा है कि, स्कूल बस के आगे एक कैंटर चल रहा था। जिसने अचानक से ब्रेक लगा दिया। कैंटर के रूकने का अंदाजा स्कूल बस चालक नहीं लगा पाया और बस सीधे कैंटर के पीछे जा टकराई। इसके बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर में बस आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
