Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में हथियारों से लैस बदमाश ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे घर से 3 लाख कैश और 3 लाख के जेवर लेकर भाग गए। मामला थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के मोहियापुर गांव का है। बदमाशों ने घर के लोगों के साथ मारपीट भी की और फिर डरा-धमका कर एक कमरे में बंद कर दिया। घर से सारा नगद और कैश लेकर बदमाश चार पहिया गाड़ी से मंगरौली, छपरौली गांव की ओर निगल गए। फिलहाल, लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की चांज कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े लूट की वारदात
हथियार के दम बप लूटे लाखों
जानकारी के अनुसार ग्रेटर के गांन मोहियापुर में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। लुटेरे पहले घर में घुसे और फिर चाकू और तमंचे के बल पर परिवार को बनाया बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर से सारा कैश और जेवर लेकर भाग गए। इतना ही बदमाशों ने घर के लोगों के साख मारपीट भी की और फिर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया।
पुलिस कर रही तलाश
परिवार वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हथियार के दम पर लुटेरों घर में रखा 3 लाख कैश और जेवरात लूटकर चार पहिया वाहन भाग गए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मंगरौली, छपरौली गांव की तरफ भाग गए।
