Greater Noida Crime: शादी के बाद 'अनपढ़' पति ने पत्नी को दिलाई डिग्री, पत्‍नी ने छोड़ा साथ तो पति ने...

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 05:58 PM IST

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में एक हैरान करने वाले मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो ऐसे युवकों को दबोचा है, जिसमें से एक अपनी पत्‍नी की हत्‍या करने जा रहा था। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्‍टल बरामद की है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि, आरोपी की बचपन में शादी हुई थी, लेकिन अब उसकी पत्‍नी ने साथ रहने से इंकार कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी युवक की बचपन में हो गई थी युवती से शादी
  • आरोपी ने खुद पढ़ाई छोड़ी और पत्‍नी को ग्रेजुएशन कराई
  • पत्‍नी ने पति को अनपढ़ और गंवार बोल साथ रहने से किया इनकार

Greater Noida Crime: एक युवक का बचपन में एक युवती के साथ बाल विवाह हुआ। विवाह के समय लड़का 8वीं क्‍लास में पढ़ रहा था और युवती 5वीं क्‍लास में थी। युवक ने नौवीं के बाद खुद तो पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन अपनी पत्‍नी को ग्रेजुएशन करा दिया। जब दोनों बड़े हुए तो युवक अपनी दुल्‍हन को लाने के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन पत्‍नी ने अपने पति को अनपढ़ और गंवार बता कर साथ आने से इनकार कर लिया। इससे अपमानित पति ने अपने एक दोस्‍त के साथ मिलकर पत्नी को सबक सिखाने के लिए खौफनाक साजिश रची, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Greater Noida news

ग्रेटर नोएडा में पत्‍नी की हत्‍या करने जा रहा युवक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

फिल्‍म की कहानी जैसी लगने वाला यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा का है। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने जब दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। दोनों युवकों की पहचान गांव तुगलपुर निवासी कृष्णा और अजीत के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्‍टल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, कृष्‍णा अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या करने जा रहा था, लेकिन इसकी भनक पुलिस को पहले ही लग गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed