Yamuna Authority इन स्कूलों की बदल देगी सूरत, जानिए क्या है पूरा प्लान?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 02:49 PM IST

Yamuna Authority: यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में आने वाले 13 बेसिक स्कूलों को निजी स्कूलों की तरह आधुनिक बनाया जाएगा। इसके लिए हर स्कूल पर लाखों रुपए खर्च किए जाएंगे। स्मार्ट क्लास के साथ कंप्यूटर लैब की सुविधा दी जाएगी। विद्यार्थियों के लिए खेल के मैदान भी बनाए जाएंगे। यह सभी कार्य अभ्युदय योजना के तहत करने का प्लान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कंप्यूटर लैब से सुसज्जित होंगे बेसिक स्कूल
  • एक स्कूल पर 98 लाख रुपए खर्च आने का है अनुमान
  • स्मार्ट क्लास के साथ प्ले ग्राउंड भी बनाए जाएंगे

Greater Noida News: अभ्युदय योजना के तहत यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के बेसिक स्कूलों की सूरत बदलने का प्लान कर रहा है। पहले चरण में फिलहाल 13 स्कूलों में इस योजना के तहत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्लान है। इस दौरान हर स्कूल पर करीब 98 लाख रुपए खर्च होंगे। यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह के अनुसार, अभ्युदय योजना के तहत स्कूलों में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है।

Yamuna Authority News

यमुना प्राधिकरण 13 बेसिक स्कूलों का करेगा आधुनिकीकरण (फाइल फोटो)

बता दें कि, प्राधिकरण के क्षेत्र में 96 बेसिक स्कूल आते है। इसमें पहले चरण में 13 सरकारी स्कूलों के बच्चों को निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस योजना का लाभ इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सीधे तौर पर मिल सकेगा।

End of Feed