Greater Noida Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में तीन यात्रियों की मौत, कई घायल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 12:50 PM IST

Greater Noida Police: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों को निजी एवं सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच के बाद लापरवाही करने वाले बस चालकों पर कार्रवाई की बात कही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
  • हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
  • घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Greater Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बसों के बीच ओवरटेक करने के दौरान आपस में टक्कर हो गई। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। एक बस ने दूसरी बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Greater Noida Accident

ग्रेटर नोएडा में दो बसों की भीषण टक्कर में तीन की मौत

बता दें कि बसों की टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को एक - एक करके रेस्क्यू किया। इस हादसे में अभी तक 3 लोग दम तोड़ चुके हैं।

End of Feed