Greater Noida Crime: जिस कंपनी में करता था काम उसी में की लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 06:50 PM IST

Greater Noida Police Action: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शख्स पर अपनी ही कंपनी में लाखों की चोरी का आरोप है। इसके अन्य पांच साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अन्य साथियों के पास से पहले ही चोरी का सारा सामान जब्त कर लिया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक वन थाना पुलिस ने की कार्रवाई
  • आरोपी ने अपने साथियों के साथ कंपनी में चोरी की थी लाखों की स्टील शीट
  • पकड़े गए शख्स के अन्य साथी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक वन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर अपनी ही कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने कंपनी से स्टील शीट चोरी की थी। पुलिस को इस आरोपी की कई महीनों से तलाश थी। बीते अगस्त महीने में कंपनी से लाखों की कीमत की स्टील शीट चोरी हो गई थी।

Greater Noida Crime

ग्रेटर नोएडा में अपनी ही कंपनी में लाखों की चोरी करने वाला शख्स गिरफ्तार

बता दें कि, पकड़ा गया आरोपी बॉबी मूल रूप से बुलंदशहर के औरंगाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने इसको ईकोटेक वन थाना क्षेत्र के गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसके 5 साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया था।

End of Feed