Greater Noida News: सलाम ग्रेटर नोएडा पुलिस: गौतमबुद्धनगर पुलिस को रिस्पांस टाइम के लिए मिला पहला स्थान, 2 बार मिल चुका है ’पीआरवी ऑफ द डे’ अवार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 08:31 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर पुलिस को उत्तर प्रदेश में यूपी 112 के रिस्पांस टाइम के मामले में फिर से पहला स्थान मिला है। गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार 17वीं बार यह स्थान हासिल करने में सफल रही। इसके पीछे पुलिस का त्वरित एक्शन में आने का अनुशासित रवैया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस को दिसंबर महीने में ’पीआरवी ऑफ द डे’ का दो बार अवार्ड भी मिला था।

KEY HIGHLIGHTS
  • 17 वीं बार गौतमबुद्धनगर पुलिस को मिला पहला स्थान
  • जुलाई 2021 से लगातार मिल रही ये पोजीशन
  • बीते दिसंबर में दो बार मिला ’पीआरवी ऑफ द डे’ का अवार्ड

Reward to Gautam Buddha Nagar Police: उत्तर प्रदेश के यूपी-112 के रिस्पांस टाइम में जुलाई 2021 से लगातार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। इससे पूर्व भी 16 माह से लगातार कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाए हुए है। पुनः 17वीं बार भी गौतमबुद्धनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। पुलिस की मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में डायल-112 से 65 चार पहिया पीआरवी व 50 दो पहिया पीआरवी द्वारा पहुंचकर कॉलर को त्वरित सहायता प्रदान करने का काम किया जाता है।

Greater Noida News

गौतमबुद्धनगर पुलिस को यूपी -112 के बेस्ट रिस्पांस टाइम के लिए मिला पुरुस्कार

बता दें कि, पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में दिसंबर में कुल 13102 सूचनाएं प्राप्त हुईं थीं। इन पर पीआरवी द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित सहायता प्रदान कर दी गई। इसी कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस को यह सम्मान मिला है।

End of Feed