Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल हवाई अड्डा (Noida International Airport) बन रहा है। जिसके पहले रनवे का इंटरनल टेस्ट काम पूरा हो चुका है। इसके इंटरनल टेस्ट भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। एयरपोर्ट के इस टेस्ट के जरिए यह जानकारी ली गई है कि यह एयरपोर्ट की किसी भी मौसम में प्लेन के उड़ान को भरने और लैडिंग करने के लिए तैयार है या नहीं। इसका पूरी तरह से सुरक्षित होना जरूरी है। इस टेस्ट में कार के जरिए यह चेक किया गया है कि रनवे की ऊपरी परत सभी मौसम में उड़ानों के लिए सुरक्षित है या नहीं।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
पहले रनवे इंटरनल टेस्ट पूरा
एयरपोर्ट के पहले रनवे इंटरनल टेस्ट के सफलतापूर्वक पूरा हो जाने के बाद पूरी टीम खुशी से झूम उठी। इस टेस्ट के बाद अब जल्दी ही रनवे पर ट्रायल भी शुरू किया जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट से सफर करने के लिए पूरे देश को इसके तैयार होने का इंतजार है। जिसे देखते हुए जल्दी ही इसी साल के अक्टूबर से नंबर में इसका ट्रायल का काम शुरू किए जाने की उम्मीद है। इसे लेकर 15 जुलाई को विकास करने वाली कंपनी ने दिसंबर माह में उड़ाने भरने की योजना पेश करने पर अपनी सहमती दी है।
इस साल भरी जाएंगी उड़ानें
वहीं 29 सिंतबर से 2024 से हवाई अड्ढे से उड़ाने भरनी शुरू हो जाएंगी, जो पहले से प्रस्तावित की गई थी। इसके लिए तैयारियां भी की जा रही थी। लेकिन, काम में देरी होने की वजह से अब सितंबर तक उड़ाने शुरू करने की प्लानिंग की जा रही हैं।
तेजी से किया जा रहा ट्रायल का काम
इसके साथ ही पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के मुताबिक 28 जून 2024 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइड पर जाकर निरीक्षण किया था। जिससे की रनवे के ट्रायल के का को तेजी से शुरू किया गया। अब जल्दी ही यहां से अड़ाने भरने की तारीख का भी ऐलान किया जाएगा।
