211 तालाबों पर अवैध कब्जा, ऐसे तो प्यासे रह जाएंगे नोएडावासी

तालाबों पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने वाले भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एजीटी को सौंपी गई 120 पन्नों की रिपोर्ट के अनुसार 1018 में से 211 तालाबों पर अवैध कब्जा कर इमारतें खड़ी कर दी गई है। जिसे लेकर प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है-

KEY HIGHLIGHTS
  • 1018 में से 211 तालाबें गयाब
  • 211 तालाबों पर अवैध कब्जा
  • भूमाफिया के खिलाफ होगी कार्रवाई


Greater Noida: तालाबों पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने वाले भूमाफिया अब बच नहीं पाएंगे। अवैध कब्जा कर बनाए गए इमारतों को जल्द ही हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी द्वार सौंपी गई एनसीटी की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 1018 में से 211 तालाब गायब हो चुके हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पानी को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। प्रशासन द्वार तैयार रिपोर्ट के मुताबिक तहसील जेवर, सदर और दादरी में स्थित 211 तालाबों पर कब्जा कर मकान बना लिया गया है। जिसके तहत इन अधिक्रमण के खिलाफ 804 मामले दर्ज किए गए हैं।

noida

नोएडा में 211 तालाबों पर अवैध कब्जा

1018 में से 211 तालाबें गयाब

End of Feed