Road Accident In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड की ओर जा रहे थे। हालांकि, घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, तीन घायल (फोटो साभार - सोशल मीडिया)
पांच लोगों की मौत, तीन घायल
दरअसल, शनिवार सुबह पांच लोग वैन में सवार होकर दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। तभी यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर एक तेज रफ्तार वाहन ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।
दल्ली से झारखंड जा रहे थे
बताया जा रहा है कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। हालांकि इस भीषण हादसे के बाद आसपास हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कथित तौर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
