Greater Noida News: सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, कुत्ता टहलाने गया था किराएदार, फिर हुआ ये

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 05:00 PM IST

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय फ्लैट में रहने वाला किराएदार कुत्ता टहलाने गया हुआ था। सोसाइटी के लोगों ने आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना देने के बाद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू भी पा लिया। किसी तरह की जनहानि होने की सूचना नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोगों का आरोप सोसाइटी में लगे अग्निशमन उपकरणों ने नहीं किया काम
  • अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचने से पूर्व लोगों ने आग पर पाया काबू
  • फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी थी फ्लैट में आग

Greater Noida Society flat fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। फ्लैट में रहने वाला किराएदार पालतू कुत्ते को पार्क में टहलाने के लिए नीचे गया हुआ था। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि आग लगने के बाद सोसाइटी में लगे अग्निशमन उपकरण काम नहीं कर रहे थे। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर-डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Greater Noida News

फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने से ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग

बता दें कि सूचना के बाद अग्निशमन की गाड़ी भी आग बुझाने पहुंच गई थी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचने से पूर्व लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। बता दें कि आग लगने की वजह फ्रिज में शॉर्ट सर्किट हो जाना बताया जा रहा है।

End of Feed