आज शाम ग्रेटर नोएडा Expressway पर ना जाना, कुछ देर के लिए बंद रहेगा; जानें कारण

Greater Noida Expressway: उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। जिसके चलते आज ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक बंद रहेगा।

Greater Noida Expressway: अगर आज आप ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। आज शाम को ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे कुछ देर के लिए बंद रहने वाला है। जिसकी वजह ये है कि आज देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आने वाले हैं। वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोमवार दोपहर को ग्रेटर नोएडा आएंगे। वे सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली से ग्रेटर नोएडा आएंगे। जिसके कारण कुछ समय के लिए एक्स्प्रेसवे पर ट्रैफिक को रोका जाएगा।

Greater Noida Expressway

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे

इन रास्तों से ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली से डीएनडी और नोएडा होते हुए सड़क मार्ग से ग्रेटर नोएडा आएंगे। जिसके बाद शाम को वे इसी मार्ग के जरिए वापस दिल्ली लौटेंगे। उनके आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रविवार को डीएनडी से ग्रेटर नोएडा तक सड़क मार्ग के निरीक्षण का कार्य भी किया।

End of Feed