सांसों पर गहराया संकट! ग्रेटर नोएडा बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, खतरनाक श्रेणी में AQI

देश के विभिन्न शहरों में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। ठंड आने के साथ प्रदूषण के स्तर में भी वृद्धि होने लगती है। प्रदूषण के मामले में दिल्ली हमेशा सबसे आगे रहता है, लेकिन इस बार राजधानी दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति पर पहुंच चुका है। यहां हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और सांसों का संकट बरकरार है। देश के विभिन्न शहरों में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इस बीच ग्रेटर नोएडा देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में पहले स्थान पहुंच गया है। मंगलवार को यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 454 तक पहुंच गया था, वहीं बुधवार सुबह नॉलेज पार्क–V स्टेशन पर एक्यूआई बढ़कर 473 तक जा पहुंच गया, जो अब तक सीजन का सबसे अधिक है। ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के इलाकों में हवा इतनी जहरीली बन गई है कि यहां सांस लेने में परेशानी हो रही है, गले में दर्द होने लगा है और आंखों में जलन मच रही है। प्रदूषण बचने के लिए लोग मास्क लगाकर बाहर निकल रहे हैं।

Greater Noida

ग्रेटर नोएडा बना देश का सबसे प्रदूषित शहर

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण

यहां एक्यूआई ‘गंभीर श्रेणी’ से भी आगे निकल चुका है और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे जीवन के लिए अत्यंत हानिकारक बता रहे हैं। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की स्थिति भी कम गंभीर नहीं है। लेकिन दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 400 से 450 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जबकि नोएडा सेक्टर-125, सेक्टर-116 और सेक्टर-1 जैसे क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर 430 से 445 के बीच बना हुआ है।

End of Feed