Greater Noida Authority: प्राधिकरण की पहल, इन वेंडिंग जोन में पथ विक्रताओं को मिलेगा दुकान चलाने का मौका, जानिए प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 07:28 PM IST

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पथ विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस योजना में निर्धारित स्थानों पर वेंडर्स के लिए सुविधा दी जाएगी। इससे सड़क पर लगने वाले बेवजह के जाम से निजात मिलेगी। वेंडिंग जोन के लिए पहले फेज में 109 पात्रों को जगह देने का प्लान तैयार किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नौ फरवरी को ड्रा के जरिए वेंडिंग जोन किए जाएंगे तय
  • योजना के पहले फेज में 109 पात्रों को वेंडिंग जोन में दी जाएगी जगह
  • वेंडिंग जोन में बिजली-पानी, शौचालय की भी होगी व्यवस्था


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के वेंडर्स (पथ विक्रेता) को अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए मुकम्मल जगह देने की तैयारी चल रही है। इस लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की योजना अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। टाउन वेंडिंग कमेटी की तीसरे दौर की बैठक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड रूम में संपन्न हुई। बैठक में आगामी नौ फरवरी को ड्रा के जरिए वेंडिंग जोन में पात्रों को जगह तय कर देने का निर्णय लिया गया।

Greater Noida Authority News

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से पथ विक्रेताओं के लिए शहर में दी जाएगी जगह (फाइल फोटो)

बता दें कि, पात्र वेंडर्स सात फरवरी तक प्राधिकरण को अपनी प्राथमिकताएं बताने का काम कर सकते हैं। वेंडिंग जोन बन जाने से शहरवासियों और पथ विक्रेताओं को काफी फायदा होगा। अब सड़क किनारे लगने वाले बेवजह जाम से निजात मिल सकेगी।

End of Feed