Greater Noida Authority News: ग्रेटर नोएडा को 26 जनवरी तक जगमगाने के निर्देश, होंगे ये प्रमुख कार्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 07:57 PM IST

Greater Noida Authority Plan: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए प्राधिकरण ने संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों के किनारों को हरा-भरा बनाया जाएगा। गोलचक्करों की सजावट की जाएगी। 26 जनवरी से पूर्व सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्राधिकरण की सीईओ ने उद्यान विभाग को दिए निर्देश
  • प्रमुख मार्गों के किनारों को हरा-भरा करके बनाया जाएगा सुंदर
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे की खूबसूरती बढ़ाई जाएगी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने उद्यान विभाग के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने 26 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा के सभी प्रमुख मार्गों को हरा-भरा व सुंदर बनाने का लक्ष्य उद्यान विभाग को दे दिया है। सीईओ ने प्रमुख मार्गों के किनारे बड़े आकार के डिजाइनर गमले लगवाने का निर्देश दिया है। उद्यान विभाग ने इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रमुख सड़कों पर थीम आधारित फ्लॉवर बेड भी विकसित किए जाएंगे।

Greater Noida Authority News

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दिए शहर को 26 जनवरी तक चमकाने के निर्देश

बता दें कि शहर की सड़कों की खूबसूरती बढ़ाने का काम होगा। इसकी शुरुआत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से की जाएगी। ग्रीन बेल्ट को भी थीम पर विकसित करने का निर्देश है। सीईओ ने चेतावनी दी कि सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी गई कोई भी जगह खाली दिखनी नहीं चाहिए, नहीं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed