Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से 4 मजदूरों की मौत, मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान की शटरिंग खोलते समय छत अचानक गिर पड़ी थी। जिसमें कई मजदूर दब गए थे। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान की ‘शटरिंग’ खोलते समय बुधवार को छत गिरने की घटना में मारे गए मजदूरों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पुलिस ने बताया कि छत गिरने के बाद मजदूरों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनसीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की सहायता से मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पहले एक मजदूर की मौत होने की जानकारी दी थी। उसने बाद में बताया कि तीन और मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Greater noida accident

मकान का लेंटर गिरने से हादसा

मकान की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना थाना रबूपुरा क्षेत्र के नगला हुकुम गांव में महाबीर नामक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में हुई जहां दोपहर के समय लेंटर की शटरिंग खोले जाने के दौरान छत अचानक गिर पड़ी और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर से शुरू हुआ बचाव एवं राहत कार्य गुरुवार सुबह तक जारी रहा।

End of Feed