Greater Noida: सैल्यूट गौतमबुद्धनगर पुलिस! दो खोए बच्चों को तीन घंटे के अंदर ढूंढा, बच्चों के परिवारों के लिए ऐसे बने देवदूत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 06:03 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने दो गुमशदा बच्चों को तीन घंटे के अंदर ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। यह मामला गौतमबुद्धनगर के दादरी कोतवाली का है। पुलिस के पास बच्चों के खो जाने का शिकायत आई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर के दादरी कोतवाली का है मामला
  • 3 घंटे के अंदर सकुशल पुलिस ने बच्चों को किया बरामद
  • बच्चों के परिजनों ने किया पुलिस का आभार व्यक्त


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में खेलते समय दो मासूम बच्चे अचानक कहीं गायब हो गए थे। परिजनों ने बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद दादरी कोतवाली पुलिस ने दोनों बच्चों को 3 घंटे में सकुशल बरामद किया और उनके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने दादरी कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Greater Noida News

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने खेलते समय खो गए दो मासूमों को ढूंढकर उनके परिवार को सौंपा

बता दें कि, बृहस्पतिवार को दादरी कस्बे के प्रताप विहार कॉलोनी से खेलते समय 3 से 4 वर्ष के दो बच्चे अचानक गायब हो गए। जिसके बाद परिजनों ने उनको आसपास ढूंढना शुरू किया। आसपास भी जब बच्चे नहीं मिले तो परिजनों ने मामले की शिकायत दादरी कोतवाली पुलिस के पास की। दादरी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को सकुशल पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद कर दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया।

End of Feed