Greater Noida Crime: गौतमबुद्धनगर पुलिस एक्शन में इनामी गैंगस्टर को दबोचा, मैनपुरी के इस गैंग का है सदस्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 11:05 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मैनपुरी जिले के संतोष यादव गैंग के सक्रिय बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए गैंगस्टर पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद आरोपी बदमाश को दबोच लिया। इसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर की थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने की कार्रवाई
  • बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद
  • बदमाश मैनपुरी जिले में संतोष यादव गैंग का है सदस्य


Greater Noida Crime: गौतमबुद्धनगर की ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। आरोपी मैनपुरी जिले में संतोष यादव गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस की इसको कई दिनों से तलाश थी।

Greater Noida Crime News

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने दस हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

आरोपी पर वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बदमाश शातिर तरीके से वाहनों को चोरी करता था। इसके बाद उसे अन्य जनपदों में बिक्री कर देता था। बदमाश चोरी करने के बाद मुनाफा अपने गैंग के पास भी भेजता था।

End of Feed