नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 1 और 2 दिसंबर को SIR के लिए 500 स्पेशल कैंप, वोटर लिस्ट की हर समस्या का होगा समाधान

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशासन ने SIR अभियान को तेज करने के लिए 1868 बूथों पर शिविर के अलावा 500 से अधिक स्पेशल कैंप 1 और 2 दिसंबर को लगाने का फैसला किया है। जिन्हें लेबर एरिया, इंडस्ट्री, संस्थानों, फिल्म सिटी, सेक्टर और सोसायटियों आदि स्थानों पर लगाया जाएगा। इसमें नागरिक एसआईआर फॉर्म फरने के अलावा, नए पते को अपडेट कराने, फॉर्म-8 भरने और वोटर लिस्ट से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पा सकेंगे।

गौतमबुद्ध नगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का महाअभियान जोर-शोर से जारी है। जिसके तहत 1 और 2 दिसंबर को जिलेभर में 500 से अधिक स्पेशल कैंप लगाएं जाएंगे। जिन्हें लेबर एरिया, इंडस्ट्री, फिल्म सिटी, मीडिया हाउस, सोसायटियों आदि जगहों पर आयोजित किया जाएगा। लेबर अड्डों और औद्योगिक इलाइयों में सोमवार और मंगलवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक 50-50 कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही जिले के 35 प्रमुख शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों में भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद जिले के 1800 से अधिक मतदान केंद्रो पर बड़ी सख्या में वोटरों ने SIR फॉर्म भरे। इस दौरान लोगों ने फार्म-6 और फॉर्म-8 भी भरा।

sir

सांकेतिक तस्वीर | PTI

कैंप में SIR की प्रोसेस करें पूरा

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने एसआईआर के संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में एक अहम बैठक की। जिसमें प्राधिकरण समन्वयक, स्वयंसेवक, आरडब्ल्यूए, एओए प्रतिनिधी, उद्यमी, व्यापार संगठन, श्रम संगठन और बिल्डर्स शामिल हुए। बैठक में डीएम ने बताया कि 1 और 2 दिसंबर को जिलेभर में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें लोग आसानी से SIR के प्रोसेस को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नाम जोड़ने, संशोधन कराने और एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और सरल ढंग से संचालित किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने एक व्यापक महाअभियान शुरू किया है।

End of Feed