Greater Noida Valentine Special News: ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर है फतेहपुर सीकरी, इस वैलेंटाइन वीक कर सकते हैं पार्टनर के साथ प्लान ट्रिप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 02:45 PM IST

Greater Noida to Fatehpur Sikri Trip: इस वैलेंटाइन वीक अगर आप ग्रेटर नोएडा से कुछ दूरी पर स्थित टूरिस्ट प्लेस पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फतेहपुर सीकरी आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। यहां के पर्यटन स्थल आपका दिन बना सकते हैं। फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा, जोधाबाई पैलेस और अन्य ऐतिहासिक स्थल यूपी के बेस्ट प्लेस में से एक हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा से ढाई से तीन घंटे की दूरी पर स्थित है फतेहपुर सीकरी
  • दुनिया में सबसे बड़ा दरवाजा माना जाता है यहां का बुलंद दरवाजा
  • यूपी के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक है फतेहपुर सीकरी


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक माना जाता है। यहां देश-दुनिया से आकर लोग निवास किया करते हैं। लाखों लोगों को इस शहर ने रोजी रोजगार के अवसर दिए हैं। यहां के रहने वालों के लिए ग्रेटर नोएडा के आसपास कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं। इन पर्यटन स्थलों पर आप अपने वैलेंटाइन के साथ विजिट करने का प्लान बना सकते हैं।

Greater Noida

ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी घूमने के लिए है बेस्ट पर्यटन स्थल

बता दें कि, वैलेंटाइन वीक चल रहा है, तो आपके मन में आता होगा कि अपने पार्टनर के साथ कहीं शहर से बाहर घूम जाएं। अगर आप भी ग्रेटर नोएडा के निवासी हैं और वैलेंटाइन वीक में घूमने के लिए आसपास की कोई जगह ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी तलाश पूरी करने में थोड़ी हेल्प कर देते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहों

End of Feed